शासकीय महाविद्यालय बरही में ‘राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्रों को वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Advertisement

(कटनी) शासकीय महाविद्यालय बरही में इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में ‘राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह’ के अंतर्गत वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि हर प्राणी का जीवन अनमोल है एवं प्रकृति में हर जीव का अपना विशेष महत्व है। वन्यजीव, पक्षी एवं पेड़-पौधे हमारी पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। आहार श्रृंखला की स्थिरता के लिए हर प्राणी का अस्तित्व महत्वपूर्ण है। हमें उनके प्रति संवेदनशील होकर उनके आवास, भोजन की रक्षा एवं संरक्षण करना चाहिए। साथ ही उन्‍होंने वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। जबकि डॉ. के. के. विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह प्रकृति और मनुष्य के बीच सामंजस्य बनाए रखने की संयुक्त जिम्मेदारी है। वहीं डॉ सुनीता सिंह ने कहां कि वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है एवं वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व और वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में वन्य जीव संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाकर उनके संरक्षण के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन प्रियंका तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, मनीष मिश्रा, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. रूपा शर्मा, डॉ अरविन्द शुक्ला, अनीता सिंह, पवन दुबे, कैश अंसारी, डॉ. कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, रावेंद्र साकेत, सोनम पाण्डे, संतोषी तिवारी, पुष्पलता विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. चंद्रभान विश्वकर्मा, शंकर सिंह, महिमा तिवारी, आशीष तिवारी, अजय सेन, रवि साहू, गणेश प्रजापति, राजेश्वरी मिश्रा तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रा. से. यो. के स्वयंसेवक व उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें