सम्मान की पृष्ठभूमि और मॉडल की विशेषताएँ
नीति आयोग ने स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनके बीच समन्वय स्थापित करने और रिवार्विंग फंड (त्मअवसअपदह थ्नदक) का व्यवसाय उन्मुख उपयोग सुनिश्चित करने पर टीकमगढ़ मॉडल को प्रस्तुत किया। इस कार्य का निरंतर निरीक्षण, समूहों की क्षमता विकास  ¼Capacity Building½, समयबद्ध ऋण वितरण और कर्ज अदायगी पर खास ध्यान दिया गया। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप इस मॉडल को सामाजिक विकास श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान दिया गया। नीति आयोग द्वारा यूज केस फॉर नीति फोर स्टेट परियोजना के तहत सामाजिक विकास की थीम में टीकमगढ़ मॉडल को देश में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय को सम्मानित किया गया। साथ ही 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी सम्मान स्वरूप दी गई।