कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन कार्य का किया निरीक्षण
(हरदा) कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित डिजिटलाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को डिजिटलाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, एएसएलआर श्री शिव कुमार मण्डलोई, श्रीमती शिवलता जोशी, श्रीमती सुषमा तिवारी एवं श्री सरवन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
