एसडीएम पाली ने ग्राम मलहदू में दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों के घर पहुंचकर किया सत्यापन
(उमरिया) दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान के तहत एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने पाली जनपद पंचायत के ग्राम मलहदू में कृषको से संपर्क कर उन्हें अभियान की जानकारी दी । उन्होेने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए जिले भर में 2 अक्टूबर से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जा रहा है और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किए जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। अभियान का संचालन 3 चरणों में किया जाएगा। उन्होने विकास खण्ड पाली के ग्राम मलह्दू में पशुपालक कमलेश सिंह, पाली वार्ड नम्बर 10 में गंगा सिंह,रवि यादव,ओमप्रकाश यादव के घर जाकर पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सर्वे कार्य का सत्यापन किया। विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली तथा पशु पालकों को दूध से सम्बंधित उत्पाद तैयार कर लाभ लेने की बात पशुपालकों से कही।इस अवसर पर डॉक्टर डी पी द्विवेदी,श्रीमती प्रज्ञा सेन्द्रा एव्हीएफओ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
