खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम बिरखड़ी में मिलावटी मावा बनाते हुए पकड़ा

Advertisement

(भिण्ड) कलेक्टर भिण्ड के आदेश पर एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में गोहद एसडीएम के मार्गदर्शन में ग्राम बिरखड़ी स्थित राकेश पाल पुत्र रामपति की मावा भट्टी पर राजस्व दल तहसीलदार श्री राकेश श्रीवास्तव एवं पटवारी श्री योगेश अग्रवाल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी, श्रीमती रीना बंसल एवं श्रीमती किरन सेंगर द्वारा कार्यवाही की गई। उक्त मावा भट्टी पर रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं वनस्पति के उपयोग से मावा का निर्माण किया जा रहा था, तभी उक्त व्यक्ति से मावा बनाने में सोयाबीन तेल एवं वनस्पति के उपयोग का कारण पूछा गया तो विक्रेता द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। विक्रेता से उक्त सभी सामग्री के नमूने लिए गए एवं नमूना उपरांत शेष बचे पदार्थों को जप्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रूपये है एवं फूप स्थित बृजराज डेयरी से प्रो. बृजराज सिंह भदौरिया पुत्र बलवीर सिंह भदौरिया से दूध का नमूना एवं बी.आर.एस. फूड्स प्रा.लि./ पारस चिलर सेंटर फूप से दूध के नमूने एवं भिण्ड-ग्वालियर रोड़ से जा रहे वाहन/टैंकर से जिसके प्रो. संतोष सिंह नरवरिया ग्राम मानपुरा भिण्ड से दूध का नमूना लिया गया। उक्त नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे जाएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें