महामहिम राज्यपाल, श्री मंगू भाई पटेल का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम शनिवार को

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निगम से संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

(कटनी) – महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश शासन श्री मंगू भाई पटेल जी के शनिवार 11 अक्टूबर को तहसील स्लीमनाबाद के ग्राम हरदुआ में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम को सौंपी गई कार्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा अधिकारियों – कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है।

  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार नगर निगम से संबंधित संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं हेलीपैड स्थल एवं कार्यक्रम स्थल में स्टाफ सहित फायर ब्रिगेड की व्यवस्था का दायित्व उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं सहायक फायर नियंत्रण अधिकारी शैलेन्द्र दुबे को सौंपा गया है। जबकि कार्यक्रम स्थल की जांच कर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र जारी करने का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा और प्र.सहायक यंत्री अनिल जायसवाल को सौपा गया है।

            इसके अतिरिक्त निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा हेलीपेड में चलित पेयजल की व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड में विशेष साफ- सफाई सहित चलित शौचालय की व्यवस्था हेतु जल प्रदाय विभाग एवं स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपे जाकर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण कराते हुए पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें