प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 230 हितग्राहियों को प्रशिक्षण उपरांत प्रदान किए गए सर्टिफिकेट

अक्टूबर माह में हितग्राहियों को दिया था खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का प्रशिक्षण

(कटनी) – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विगत माह नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफ.एस.एस.ए.आई का प्रशिक्षण प्राप्त 230 प्रशिक्षणार्थियों को गुरुवार को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र इंडियानीर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रदान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर यश रजक भी मौजूद रहे।

सिटी मिशन मैनेजर यश रजक ने बताया कि शासन निर्देशानुसार तथा निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में 16 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा विगत 26 सितंबर को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण मे 230 से भी अधिक फुटकर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई) का प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल साक्षरता, ई-कॉमर्स, पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा सहित स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित करते हुए डिजिटल लेनदेन के फायदों के संबंध में विस्तार से जानकारी से अवगत कराया गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें