महू एसडीएम ने मानपुर नगर में संचालित हो रही मेडिकल दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Advertisement

मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर एक मेडिकल को किया गया सील

(इन्दौर) इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर महू अनुभाग के एसडीएम श्री राकेश परमार ने शुक्रवार को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। श्री परमार द्वारा बीएमओ मानपुर को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गये। साथ ही अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम द्वारा मानपुर नगर में संचालित हो रही मेडिकल दुकानों का भी बीएमओ मानपुर के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल  में 12वीं कक्षा पास व्यक्ति दवाई देते हुए पाया गया एवं मौके पर दवाई दुकान संचालित किए जाने का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर दवाई की दुकान को मौके पर ही सील किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें