कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने खाद वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन टीकमगढ़ पहुंचकर शासन से प्राप्त खाद की रैक का जायजा लिया तथा गोदामों तक भेजने तथा रख-रखाव के लिये आवश्यक निर्देश दिये।
तत्पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बड़ौराघाट वितरण केन्द्र तथा कृषि मंडी स्थित खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम पर खाद की उपलब्धता के आंकलन एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बड़ौराघाट खाद वितरण केन्द्र में पीने के पानी की उचित व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निद्रेशित किया कि गोदामों में किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। टोकन व्यवस्था से किसानों को खाद का वितरण किया जाये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लिटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें