कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
पोवीडोन आयोडीन के संक्रमण से प्रभावित मरीजो से की मुलाकात
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्यालयशहडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूति वार्ड का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। पोवीडोन आयोडीन दवाई से प्रभावित मरीजो से संक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वार्ड में लगभग 50 प्रसूता महिलाएं भर्ती थी जिनमें से 2 महिलाओ में संक्रमण की षिकायत पाई गई। कलेक्टर ने चिकित्सको से संक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताया कि दवाई का उपयोग का संक्रमण कुछ ही मरीजो पर पाया गया है। प्रतिदिन औसतन 20 से 25 डिलेवरी होती है जिनमें 10 से 12 डिलेवरी सीजर ऑपरेषन से होती है। विगत एक सप्ताह में 2 मरीजो में यह संक्रमण पाया गया है। कलेक्टर ने चिकित्सको को निर्देष दिए कि संक्रमित मरीजो के ब्लड सैपल की जांच कराने एव संक्रमण की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के निर्देष दिए। उन्होंने संक्रमण के संबंध में त्वचा रोग विषेषज्ञ से भी जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट आने तक पोवीडोन आयोडीन से संक्रमण हुआ है का उपयोग नही करने के निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. गिरीष बी रामटेके, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. नागेद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. अवतार जयसिंघानी, डॉ. कबीर पंथी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में संचालित अमृत फार्मेसी दुकान का नियमित निरीक्षण करने के निर्देष मेडिकल कॉलेज के चिकित्सको को दिए। आपने कहा कि शासन द्वारा जिन दवाईयो पर प्रतिबंध लगाया गया है उन दवाईयो का उपयोग नही किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज की साफ-सफाई व्यवस्था तथा बायोमेडिकल वेस्ट के निदान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
