युवा सीख रहे मिट्टी से कलात्मक सामग्री बनाना
हुनर के साथ साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा टेराकोटा प्रशिक्षण
मास्टर ट्रेनर श्री नोनेलाल प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवक युवतियों को मिट्टी के विभिन्न प्रकार के दीपक, घरेलू साज सज्जा की सामग्री, टेराकोटा की मूर्तियां आदि बनाने की कला से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही शिल्प कला तकनीक, डिजाइनिंग, रंगाई, फिनिशिंग आदि बारीकियों से भी अवगत कराया जा रहा है।
जिले में परंपरागत रूप से मिट्टी के कार्य से संलग्न परिवारों एवं अन्य युवाओं को इस प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी कला को संवारने और वर्तमान बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिये स्वयं को तैयार करने का एक अवसर प्राप्त हुआ है, जिसके माध्यम से वह भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
