प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शाखा प्रबंधक उत्कृष्ट कार्य करें

Advertisement

अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई

(भोपाल)  अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष, 2025 के दौरान अपेक्स बैंक के प्रदेश के शाखा प्रबंधकों की बैठक बुधवार को अपेक्स बैंक समन्वय भवन स्थित सभागार में हुई। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने शाखाओं द्वारा की गई अमानत संग्रहण, ऋण वितरण, वसूली एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने आप को बेहतर साबित करने की दिशा में सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपने उत्तरदायित्वों का निवर्हन करें। उन्होंने 22 अक्टूबर तक चलने वाले बचत माह के दौरान व्यक्तिगत हितग्राहियों को विभिन्न प्रयोजनों यथा – आवास एवं अचल सम्पत्ति के बंधक पर ऋण पर 8.00 प्रतिशत, वाहन ऋण 8.50 प्रतिशत एवं आवास ऋण 9.00 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराने के प्रयास करें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें