कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर खाद्य दुकानो से जांच हेतु लिए गये नमूने
(कटनी) आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत मिठाई की दुकानों में साफ-स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण, विक्रय सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार जांच दुकानों की जा रही है।इसी क्रम में मंगलवार को तहसीलदार आशीष अग्रवाल एवं ऋषि गौतम के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित देश भंडार स्वीट्स की जांच की गई एवं दुकान से खोवा, खोवा वर्क रोल, खोवा पिस्ता बर्फी, बालूशाही, भुजिया सेव, रसगुल्ला के नमूने लिए गए। इसके अलावा दुर्गा चौक स्थित न्यू बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोवा, काजू कतली, छेना स्वीट के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं जांच के दौरान गोलू रेस्टोरेंट के किचन में नियमानुसार सफाई नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया गया है।जांच हेतु लिये गये नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी। कारवाई के दौरान दुकानों में नियमानुसार लाइसेंस की शर्तों के अनुसार साफ-सफाई एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
