कलेक्टर श्री तिवारी ने विस्फोटक अधिनियमों के पालन हेतु गठित किया जांच दल

Advertisement

(कटनी) जिले में आतिशबाजी दुकान, फैक्ट्री, भंडार गृह, मैगजीन, गैस गोदाम और पेट्रोल-डीजल पंपों पर विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और विस्फोटक नियम 2008 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने भौतिक सत्यापन हेतु अनुभाग, तहसील व थानावार संयुक्त जांच दल गठित किया है। साथ ही इन जांच दलों को निरीक्षण कर एक माह के भीतर संयुक्‍त रूप से निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं।अनुभाग स्‍तर पर गठित जांच दलकलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुभाग स्तर विकासखंड कटनी में थाना कोतवाली, कुठला, माधवनगर, रंगनाथ नगर एवं एनकेजे के अंतर्गत जांच हेतु उपखण्ड मजिस्ट्रेट कटनी, आयुक्त नगर पालिक निगम एवं नगर पुलिस अधीक्षक को शामिल किया गया है। इसी प्रकार थाना रीठी एवं बड़वारा के अंतर्गत उपखण्ड मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ एवं डीएसपी हैड क्वार्टर, विकासखंड विजयराघवगढ़ में थाना उमरियापान एवं ढीमरखेड़ा के अंतर्गत उपखण्ड मजिस्ट्रेट ढीमरखेड़ा, एसडीओपी स्लीमनाबाद तथा विकासखंड बहोरीबंद में थाना स्‍लीमनाबाद, बहोरीबंद और बाकल के अंतर्गत उपखण्ड मजिस्ट्रेट बहोरीबंद और एसडीओपी स्लीमनाबाद जांच करेंगे।तहसील व थानावार दलतहसील कटनी में थाना थाना कोतवाली, कुठला, माधवनगर, रंगनाथ नगर एवं एनकेजे के अंतर्गत जांच हेतु तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट कटनी, सभी थाना प्रभारी और उपायुक्‍त नगर निगम को जांच की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसी प्रकर रीठी के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट रीठी, थाना प्रभारी रीठी, जनपद पंचायत सीईओ रीठी, थाना बड़वारा के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट बड़वारा, थाना प्रभारी बड़वारा, जनपद पंचायत बड़वारा सीईओ, थाना बरही के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट बरही, थाना प्रभारी बरही, जनपद पंचायत सीईओ बड़वारा एवं मुख्‍य नगर प‍ालिका अधिकारी बरही, थाना विजयराघवगढ़ एवं कैमोर के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट विजयराघवगढ़, थाना प्रभारी विजयराघवगढ व कैमोर, जनपद पंचायत सीईओ विजयराघवगढ़ एवं मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी विजयराघवगढ़ एवं कैमोर को शामिल किया गया है।इसके अलावा थाना बहोरीबंद एवं बाकल के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट बहोरीबंद, थाना प्रभारी बहोरीबंद व बाकल जनपद पंचायत बहोरीबंद सीईओ, थाना स्‍लीमनाबाद के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट स्‍लीमनाबाद, थाना प्रभारी स्‍लीमनाबाद एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद सीईओ तथा थाना ढीमरखेड़ा एवं पानउमरिया के अंतर्गत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट ढीमरखेड़ा, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा व पान उमरिया और जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ द्वारा जांच की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें