कलेक्टर एवं एसपी ने चित्रकूट मेला स्थल का किया निरीक्षण
(सतना) कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बुधवार को चित्रकूट पहुंच कर दीपावली मेला तैयारी, व्यवस्था तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सती अनुसूइया और गुप्त गोदावरी में अधिकारियों के साथ भ्रमण कर क्राउड कन्ट्रोल, पार्किंग और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। कलेक्टर ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के कर्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी कार्य का जायजा लिया।
