रीवा पुलिस महानिरीक्षक शुरू करेंगे आपरेशन प्रहार पार्ट 2, नशे के विरुद्ध चलेगा महाअभियान

Advertisement

(रीवा) रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने विंध्य की कमान संभालते ही एक बड़े अभियान की शुरुआत कर “आईजी आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत कर अपने इरादे साफ कर दिए थे जिसके व्यापक असर देखने को मिले। आईजी राजपूत जल्द ही नशे के विरुद्ध महाअभियान की शुरुआत करने जा रहे है। इस अभियान के लिए व्यापक तैयारिया भी की जा रही है जिसमें आरक्षक से लेकर महकमे के तमाम बड़े अधिकारी रीवा में आईजी रीवा से रूबरू होकर दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे।

आईजी रीवा का संकल्प है कि अगले छः माह में पूरे विंध्य से मेडिकल नशे को समूल नष्ट करना है, इसके लिए अब जरूरी है कि जवाबदारिया तय की जाय। उन्होंने बताया कि बीट प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक की जवाबदारी तय की जाएगी। जिसके बीट या थाना क्षेत्र में नशीले कफ सिरफ बिकते पाए जाएंगे, पकड़े जाएंगे उनके ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही विगत दस वर्षों में एनडीपीएस की कितनी कार्यवाही हुई वर्तमान में ऐसे लोगों की क्या स्थितियां है क्या वे लोग अभी भी इस कार्य में संलिप्त है ऐसे लोगों पर बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

आईजी रीवा गौरव राजपूत ने कहा कि इन कार्यों में जो लोग पर्दे के पीछे रहकर मदद करते है उन्हें भी चिन्हित करने का कार्य कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपने विभाग में भी बड़ी कार्यवाही की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जो लोग इन कार्यों में संलिप्त या मददगार के रूप ने सामने आयेंगे उनके विरुद्ध सस्पेंशन की कार्यवाही कर उन्हें जिला से बाहर किया जायेगा। निश्चित ही आपरेशन प्रहार पार्ट 2 के तहत नशे के विरुद्ध पूरे विंध्य में बड़ी कार्यवाही आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी क्योंकि अगले छः माह में पूरे विंध्य को मेडिकल नशे से मुक्त करके एक नया अध्याय जोड़ना है साथ ही सभी साठ तहसीलों में आईजी आपके द्वार का आयोजन एकबार पुनः नए संकल्प नई ऊर्जा के साथ देखने को मिलेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें