दीपावली के अवसर पर 72 हजार से भी अधिक भक्तों ने किए मां शारदा देवी के दर्शन
(मैहर) चित्रकूट दीपावली मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुजन चित्रकूट में दीपदान करने के पश्चात मैहर आकर मां शारदा देवी के दर्शन भी करते है। दीपावली मेला चित्रकूट के अवसर पर धनतेरस से ही मां शारदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ रही है। दीपावली के चौथे दिन गुरूवार को 72 हजार 624 श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुगमतापूर्वक मां शारदा देवी के दर्शन किये।
