ग्वालियर में गूंजा एकता का संदेश
“रन फॉर यूनिटी” में हजारों कदम देश की अखंडता के लिए आगे बढ़े
मैराथन दौड़ एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा व मेला रोड होते हुए पुनः एलएनआईपीई परिसर पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं हॉकी इंडिया के पदाधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, विनोद शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
मैराथन दौड़ में पुरुष एवं महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11,000, 7,000 और 5,000 रूपये की नगद राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में सुश्री कोमल साहू प्रथम, सुश्री मनीषा द्वितीय व सुश्री गायत्री केवट तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में श्री शिवम तोमर प्रथम, श्री अमरदीप द्वितीय व श्री प्रदीप शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
पूरे 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करने पर नन्हे- मुन्ने बालक रूद्र प्रताप सिंह भदौरिया को मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कचरा साफ कराकर दिया स्वच्छता का संदेश
श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवाभावी नागरिकों एवं नगर निगम के सफाई मित्रों के सहयोग से एल एन आई पी ए मैदान पर पड़े कचरे को उठाकर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
