विधानसभा स्तर पर बीएलओ को दिया गया एसआईआर का प्रशिक्षण

(सतना) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के मान से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तथा प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो गया है। गुरूवार को नागौद में एसडीएम एवं ईआरओ जितेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में नागौद विधानसभा क्षेत्र तथा एसडीएम एवं ईआरओ एलआर जांगडे ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक लेकर उन्हें गहन पुनरीक्षण कार्य का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें