कलेक्‍टर ने किया स्‍लीमनाबाद टनल के खनन कार्य का निरीक्षण जनवरी 2026 तक पूरा हो जायेगा खनन कार्य मात्र 630 मीटर ही टनल खनन कार्य शेष

Advertisement

(कटनी) कटनी सहित 4 अन्‍य जिलों के किसानों के‍ लिये जीवन रेखा साबित होने वाली अपर नर्मदा बरगी दायीं तट नहर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को स्‍लीमनाबाद टनल की खुदाई स्‍थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनवरी 2026 तक खनन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में टनल खनन का मात्र 630 मीटर कार्य ही शेष बचा है। तकनीकी अमला युद्धस्‍तर पर कार्यरत है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्‍तव,एसडीओ द्वय नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण दीपक मंडलोई और दिलीप सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अंडरगाउण्‍ड लोको ट्रेन से करीब 7 किलोमीटर तक टनल में जाकर टनल की खुदाई करने वाली टीबीएम मशीन द्वारा खुदाई स्‍थल तक पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहज श्रीवास्‍तव ने बताया कि दायीं तट नहर का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कटनी जिले की 21 हजार 823 हेक्‍टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। जबलपुर से सतना जिले तक टनल की लंबाई करीब 11 हजार 953 मीटर रूपांकित है, जिसमें से मात्र 630 मीटर  टनल की ही खुदाई किया जाना शेष है। इस  दायीं तट नहर से मैहर के 54 हजार 227 हेक्‍टेयर कृषि भूमि और सतना जिले के 1 लाख 4 हजार 990 हेक्‍टेयर भूमि ,पन्‍ना जिले के 448 हेक्‍टेयर भूमि तथा रीवा जिले के 3 हजार 84 हेक्‍टेयर कृषि भूमि को मिलाकर इस टनल के पूर्ण होने के बाद करीब 1 लाख 85 हजार हेक्‍टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर उग्रसेन सिंह ने बताया कि टनल की खुदाई में पानी के तेज रिसाव और कैविटी की वजह से टीबीएम मशीन के परिचालन में तकनीकी दिक्‍कत आती है। जिससे कई बार कटर क्षतिग्रस्‍त हो जाता है और कटर को बदलने में भी समय लगता है।          टनल खनन निरीक्षण के पहले कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍लीमनाबाद में करीब 25 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन सॉफ्ट कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें