राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Advertisement

(सतना) भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वी वर्षगांठ को देश भर में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार 7 नवंबर को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन सतना में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की उपस्थिति में समारोह पूर्वक राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन कर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सतना कलेक्ट्रेट परिसर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिको ने एक स्वर में बैंड की आकर्षक धुन के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन किया। बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में वन्दे मातरम गीत के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव कार्यक्रम में दिल्ली से सीधे प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा, डीईओ कंचन श्रीवास्तव, एनएस प्रभारी डॉ. क्रान्ति मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें