आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के सदमार्गों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं- सुरेंद्र सिंह गौर

(खरगापुर) टीकमगढ़ जिला अंतर्गत नगर खरगापुर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण के शुभ अवसर पर सुरेंद्र सिंह गौर दद्दा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया एवं क्षेत्र के समस्त वाल्मीकि समाज के परिवारजनों द्वारा आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित हुए ।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर उन्होंने कहा आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें सत्य, न्याय, नैतिकता और प्रेम का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दिखाए हुए सुमार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयत्न करें।

प्रतिमा अनावरण के लिए उनके द्वारा सहयोग राशि भी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय वाल्मीकि समाज एवं क्षेत्रीय समाज हजारों की संख्या में शामिल रही।
✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
   खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें