अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर ए.सी.सी. फैक्ट्री ग्राउंड में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

(कटनी)  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर ए.सी.सी. फैक्ट्री ग्राउंड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

          इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुमित शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों से संबंधित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना की जानकारी देते हुये सभी नागरिकों से ऐसे व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की।

          शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति भी विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता पाने के हकदार हैं। उन्होंने जनसमुदाय को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और सभी से इन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

शिविर के दौरान बच्चों के बीच चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

          यह कार्यक्रम श्री अनिल त्रिपाठी, जिला सहायक परियोजना अधिकारी, कटनी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें