कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेयरी संस्‍थानों से लिये दूध के नमूने

(कटनी) दूध की गुणवत्‍ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु कटनी शहर में संचालित दूध डेयरी एवं फेरी से दूध विक्रय करने वाले दूध विक्रेताओं की जांच करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को दिये गये निर्देश के पालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देविका सोनवानी ने बुधवार को शहर डेयरी की जांच की।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सिविल लाइन स्थित देवा डेयरी एवं बरही रोड स्थित शर्मा डेयरी प्रोविजन से दूध के 2 नमूने एवं 1 ब्रेड का नमूना जांच हेतु लिया। इन नमूनों की जांच हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवा‍ही की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें