शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में “कॉलेज चलो अभियान” का आयोजन
(विजयराघवगढ़) शासन के निर्देशानुसार शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में “कॉलेज चलो कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज गोल्हानी, डॉ ज्योति सोनी एवं ज्योति ताम्रकार के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात महाविद्यालय शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम, कॉलेज द्वारा दी जा रही आधारभूत सुविधाए एवं छात्रों के हित में शासन द्वारा प्रदत्त पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति आदि उपलब्ध शासकीय योजना के लाभ से विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।

महाविद्यालय में विभिन्न स्किल फुल कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई जिससे छात्र-छात्राओं को सीधे ही रोजगार की प्राप्ति संभव हो सके। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
