अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली द्वारा जबलपुर में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

Advertisement

(मैहर) अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के पुनीत अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली द्वारा जबलपुर के अग्रवाल लान के सभागार में कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व एडीजे जबलपुर हाईकोर्ट सुनील कुमार मिश्रा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ए नई दिल्ली के साथ विशिष्ठ अतिथि नरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण गौतम, विजय गौतम, एस के सिंह, उपाध्याय जी, चतुर्वेदी जी,सुनील कुमार गौतम, श्रीमति सविता मालवीय, रवींद्र सिंह मंजू सर, विजय अवधिया, शंभूनाथ मिश्रा, सेवा राम साहू आदि लोग मंचासिन रहे।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मां भारती का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंचासिन सभी अतिथियों का प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह (मंजू सर )द्वारा सभी को बैच लगाकर स्वागत किया गया। संपूर्ण देश से आए हुए संगठन के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। मंच संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेंद्र मिश्रा एवं मंजू सर ने सयुक्त रूप से किया। सभी आए हुए प्रांत के लोगो से परिचय किया गया।

इस अवसर पर सभी ने अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार के अवसर पर अपना सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ए नई दिल्ली जिसका गठन 2007 में किया गया था तब से लेकर आज तक यह संगठन संपूर्ण देश में अपनी जन हितार्थ मानव हितार्थ सेवार्थ के रूप में कार्य कर रहा है। खासकर इंदौर, मैहर, शहडोल एक अपनी अलग पहचान बना रहा है। इस अवसर पर संगठन की एकरुपता गण वेश अपने आप में अलौकिक रही।

जिला संगठन मैहर के लगभग संपूर्ण पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने उनके गणवेश एवं कार्यों कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी प्रमुख वक्ताओं ने भी अपना उद्बोधन प्रदान किया। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर नरेंद्र मिश्रा ने अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रदान किया। सभी आए हुए लोगों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

मैहर से रवींद्र सिंह (मंजू सर) विजय अवधिया, मणिराज सिंह, विक्रम बढ़ोलिया, पुष्पा विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव,अनिल बढ़ोलिया, दिनेश शर्मा, राजेश मिश्रा, मनोज सोनी, शारदा खटीक, दुर्गेश सोनी, रंजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद वर्मन आदि लोग उपस्थित रहे। सभी को भोजन की व्यवस्था की गई। वास्तव में यह कार्यक्रम दो पालियों में 12 बजे से चलकर 5 बजे तक चला जो कि सफल रहा। सभी ने आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पटेल के प्रति कृतज्ञता रूपी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के माध्यम से किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें