मध्यप्रदेश में PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष की ऐतिहासिक पहल , दिवंगत शिक्षक के परिजन को 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

दिवंगत शिक्षक के परिजन को 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

(भोपाल) मध्यप्रदेश के शिक्षकों द्वारा संचालित PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष ने एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दमोह जिले के दिवंगत शिक्षक श्री दिलीप लोधी के परिवार को 32 लाख रुपये की ऐतिहासिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। यह पहली बार है, जब राज्य के शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से इतनी बड़ी राशि किसी दिवंगत शिक्षक के परिजन तक पहुँचाई गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 55 जिलों एवं 313 विकासखंडों में पदस्थ शिक्षकों ने 100-100 रुपये सहयोग कर यह राशि संकलित की। सहयोग की प्रक्रिया अब भी जारी है। योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह सहायता केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की एकजुटता, संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल है।

PMUMS योजना का निर्माण संस्थापक सतीश खरे, सह-संस्थापक बृजेश असाटी, प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया के मार्गदर्शन में किया गया l साथ ही प्रांतीय टीम प्रांत संयोजक पवन खरे, प्रांत महामंत्री विनोद राठौर, प्रांत महासचिव मुकेश नेमा, प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी, प्रांतीय सचिव प्रमिला सगरे, आईटी सेल प्रभारी राजेश गुप्ता एवं सह प्रभारी ह्रदेश श्रीवास्तव। इनके साथ प्रदेश के सभी 55 जिलों की टीमों ने इस योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सहयोग प्रक्रिया कैसे होती है?

योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही नॉमिनी खाते का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद प्रदेश से लेकर विकासखंड स्तर तक सूचना भेजी जाती है और PMUMS पोर्टल पर सहयोग लिंक जारी की जाती है। सभी जिलों के शिक्षक ऑनलाइन 100-100 रुपये सहयोग करते हैं, जिससे बड़ी राशि शीघ्र ही परिवार के खाते में पहुँच जाती है। योजना की पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।

तेजी से बढ़ रहा है संगठन-योजना से पिछले तीन महीनों में 60,000 से अधिक शिक्षक जुड़ चुके हैं और यह नेटवर्क अब प्रदेश के हर जिले तक फैल चुका है। PMUMS का कहना है कि आने वाले समय में यह योजना कई परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच साबित होगी। शिक्षक समाज द्वारा किया गया यह सामूहिक प्रयास प्रदेश में सहयोग, संवेदना और सेवा की एक बड़ी मिसाल बनकर उभरा है।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें