विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

(विजयराघवगढ़) तहसील अधिवक्ता संघ विजयराघवगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, विशिष्ट अतिथि वॉइस चेयरमैन स्टेट बार काउंसिल जबलपुर आर के सैनी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश जैन सहित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती के चित्र पर मंत्र उच्चारण के साथ माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। स्वागत की श्रृंखला में अधिवक्ता नूर मोहम्मद सिद्दीकी द्वारा मुख्य अतिथि श्री पाठक को शाल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण से स्वागत किया गया। वहीं मुख्य अतिथि श्री पाठक ने अधिवक्ता संघ के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वयं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा समस्त पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कटनी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश जैन, वाॅइस चेयरमैन स्टेट बार काउंसिल जबलपुर आर के सैनी, उपाध्यक्ष मंजू लता बर्मन, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि दिक्षित, विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर, शिवदत्त उरमलिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष रंगलाल पटेल, राजेश सोनी, अमित सिंह, उद्योगपति पीडी अवस्थी, अमित शुक्ला, संजू परौहा एवं उपस्थित अतिथि जनों का स्वागत सभी अधिवक्ताओं ने किया।

नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने अपने उद्वोधन मे सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए अधिवक्ता संघ की कुछ समस्याओं को चिंहित कर विभिन्न मांगों का प्रस्ताव रखते हुए विधायक से मांग की। उद्बोधन की अगली कडी मे आर के सैनी वाईस चेयरमैन स्टेट बार काउंसिल ने कहा की नूर मोहम्मद सिद्धकी मे वह सारी खूबियां है जो एक अच्छे निर्णायक अधिवक्ता मे होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने उचित व्यक्ति को अपना मत दिया, योग्यता पर मुहर लगी, इस बात की खुशी है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए श्री सिद्दीकी की मागो को जायज बताते हुए विधायक श्री पाठक से सहयोग की अपील की।

मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उदारता पूर्वक माईक लेते ही कहा वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है उनका मानना है की मै नव निर्वाचित अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी की मांगो को पूरा करुगा तो मै वरिष्ठों का सम्मान करते हुए अपने अधिवक्ता साथियों को निराश नही करुगा। इनकी सभी मांगे पूर्ण करने की घोषणा करता हू, इन कार्यों मे चाहे दस लाख लगे या पचास लाख कार्य गुणवत्ता के साथ कर अधिवक्ताओं को सौप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इसके पूर्व भी अधिवक्ता संघ ने जो भी मांगा है वह मैंने दिया है और आगे भी इस कड़ी को निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर पी डी अवस्थी, शिवदत्त उरमलिया, अमित शुक्ला, संजू परोहा, नमित ग्रोवर , शिवकुमार अवस्थी, जागेश्वर मिश्रा, राजेश दुबे, मोहम्मद लईक, आशुतोष सराफ, युसूफ खान, अनिल चावला सहित अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्णानंद । बड़गैया एवं पित्रेश पांडेय ने किया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता कामता गुप्ता द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें