विजयराघवगढ़ से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के यात्रियों का जत्था रवाना

(विजयराघवगढ़) मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत चयनित तीर्थ यात्रियों के जत्थे को आज विजयराघवगढ़ से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रत्येक तीर्थ यात्री का फूलमाला, श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने यात्रियों को शुभ यात्रा की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों एवं पात्र नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, जो शासन की एक सराहनीय पहल है।

यात्रियों में इस योजना को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। सम्मानपूर्वक विदाई के पश्चात तीर्थ यात्रियों का जत्था अपने निर्धारित तीर्थस्थल के लिए रवाना हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें