मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा को 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने की हार्दिक बधाई
(कैमोर) 15 दिसंबर 2024 को भाजपा कैमोर मंडल के सबसे कम उम्र के मंडल अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के भवानी राजा मिश्रा निर्वाचित हुए थे , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की शुरुआत करके भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमोर मंडल अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों एवं दायित्वों का सक्रियता से सफलता पूर्वक निर्वाहन करने के पश्चात पार्टी के प्रति समर्पण , लगन निष्ठा के चलते पार्टी के आंतरिक चुनाव में सर्वसम्मति में भाजपा कैमोर मंडल अध्यक्ष के रूप में भवानी राजा मिश्रा को पार्टी संगठन ने आज के ही दिन बडी़ संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी थी।

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद बहुत ही जल्द कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को बूथ स्तर पर उन्होंने मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया। मन की बात कार्यक्रम में लगातार 6 माह से कैमोर मंडल को प्रदेश की प्रथम सूची में लाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने समय समय पर पार्टी द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पू्र्ण किया।
श्री मिश्रा के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल के सभी पदाधिकारियों , सदस्यों, नगरवासियों एवं ग्राम वासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

