पचमठा धाम विजयराघवगढ़ में 24 से 31 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह

(विजयराघवगढ़) धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र श्री पचमठा धाम, विजयराघवगढ़ आगामी दिनों में भक्ति और ज्ञान की गंगा से सराबोर होने जा रहा है। यहां 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन उस पावन भूमि पर हो रहा है, जहां प्रथमपूज्य गणपति महाराज, संकटमोचक हनुमान जी, भगवान सूर्यदेव, भगवान भोलेनाथ एवं माता सरस्वती के प्राचीन मंदिर विराजमान हैं। इस संगीतमय कथा में विजयराघवगढ़ के स्थानीय एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अनुजकृष्ण जी महाराज अपने मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के दिव्य ज्ञान से परिचित कराएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 24 दिसंबर 2025 को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा सप्ताह का समापन 31 दिसंबर 2025 को हवन, गौ तर्पण, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

कथा का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक समस्त नगरवासी एवं क्षेत्रवासी, विजयराघवगढ़ हैं, जिन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें