प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध करानें बस स्टेंड में आयोजित हुआ शिविर

शुक्रवार को पुनः बस स्टेंड में आयोजित होगा शिविरइच्छुक व्यवसायियों से योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील

(कटनी) – नगर निगम सीमान्तर्गत छोटा व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सुदृण करने तथा जीवनस्तर में सुधार लाते हुए आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा जोनवार आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत गुरुवार को बस स्टैंड पुलिस चौकी के समीप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पहुंचे विभिन्न हितग्राहियों को योजना के संबंध में  विस्तार से जानकारी प्रदान की जाकर पात्र 26 हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरकर ऋण उपलब्ध कराने हेतु बैंकों की ओर प्रेषित किये गए।

योजना प्रभारी एवं एनयूएलएम सिटी मिशन मैनेजर यश रजक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध रूप से बिना गारंटी के आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपए, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपए तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है। यह राशि पथ विक्रेताओं के व्यवसाय को बढ़ाने, सामग्री खरीदने और आय के बेहतर साधन विकसित करने में सहायक साबित हो रही है।

निगम प्रशासन ने इच्छुक पथ विक्रेताओं से शुक्रवार को बस स्टैंड पुलिस चैकी के समीप आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस लाभकारी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनें व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ बनानें का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें