भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इंदौर में स्वागत कार्यक्रम को किया संबोधित

पार्टी कार्यकर्ता सरकार और संगठन को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें- जगत प्रकाश नड्डा

(इंदौर) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के इंदौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एक उद्देश्य, एक मकसद और एक विचारधारा के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने के कार्य में जुटे हैं। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन को इतना सहयोग करें, ताकत दें कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में अपने आंखों से देख सकें। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपनी मेहनत, ताकत और लगन से देश को विकसित राष्ट्र बनते देखना गर्व की बात है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यहां पधारे पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताकों का उत्साह यह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों को पूरा करने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप सभी पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। आप सभी अपनी मेहनत, लगन और कार्यों से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग कर रहे हैं। अपने कार्यों से देश को विकसित राष्ट्र बनते देखना बड़े गर्व की बात है। इसके लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन जहां मध्यप्रदेश में कमल को खिलाने में जुटा है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जा रहे हैं। मेरा आप सभी से आह्वान है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सरकार और संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करें, ताकि हम सभी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनता हुआ अपनी आंखों से देख सकें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी 23 को धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेजों का करेंगे भूमिपूजन : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 23 दिसंबर मंगलवार को 11.50 बजे धार एवं दोपहर 2.45 बजे बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। पीपीपी मोड पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें