भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

भाजपा सरकार उद्योगों व रोजगार को बढ़ावा देने सड़कों का जाल बिछा रही है: श्री कांतदेव सिंह

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने सोमवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार उद्योगों व रोजगार को बढ़ावा देने सड़कों का जाल बिछा रही है। तहसील स्तर पर स्वचलित मौसम केंद्र और पंचायत स्तर पर रेन गेज स्थापित करने से खेती को लाभ का धंधा बनाने को और गति मिलेगी। आंगनबाड़ी सेवा योजना को आगामी पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के निर्णय से मासूम बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं के जीवन को और बेहतर बनाने का अभियान अनवरत चलता रहेगा।

विकास के साथ विरासत को भी संजोने का कार्य कर रही सरकार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा बड़वाह से धामनोद तक दो लेन सड़क को चार लेन सड़क बनाने का निर्णय लेकर विकास के साथ विरासत को भी संजोने का कार्य किया है। इस सड़क के तैयार होने से मालवा क्षेत्र में विकास और रफ्तार पकड़ेगा, साथ ही महेश्वर की कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले इस मार्ग पर गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटे थी। सड़क के फोर लेन बनने के बाद वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी, जिससे जनता कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेगी।

खेती और फसल बीमा दोनों में लाभकारी

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने कहा कि मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में रेन गेज और तहसील स्तर पर स्वचलित मौसम केद्रों की स्थापना से मध्यप्रदेश के कोने-कोने से मौसम की सटीक जानकारी सरकार तक पहुंच सकेगी। इससे किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने में भी सरकार को और आसानी होगी। साथ ही किसानों को मौसम की वास्तविक स्थिति का आंकलन होगा, जिससे कौन सी फसल अधिक उपयुक्त होगी, यह निर्णय भी अन्नदाता ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से खेती को लेकर भविष्य की योजनाएं बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आंगनबाड़ी सेवा योजना से मासूम बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं के जीवन को और बेहतर बनाने का कार्य कर रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें