टीएल बैठक में ऊर्जा विकास निगम के संभागीय अधिकारी श्री साहू बताया कि भोपाल जिले के सभी शासकीय कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाएं जाना है, जिसकी एजेंसी फाइनल हो गई है जिसकी 3.78 रूपए प्रति यूनिट की दर निर्धारित की गई है। सभी विभागों को लगाने की सहमति पत्र देना होगा जिसके अनुसार सर्वे किए जाएंगे। इसके साथ ही सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की समीक्षा की गई। सभी विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी एवं सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करना है।

सीईओ श्रीमति इला तिवारी ने पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए जिले में चलाया जा रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चरण-2 की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडीएम श्री प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागवार शिकायतों की निरंतर समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हेतु चयनित विषयों की शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर बल दिया। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी तथा स्वामित्व योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली पर कार्य संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एडीएम श्री प्रकाश नायक, एसडीएम सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।