राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी ऑफिशल्स के रूप में किया जिले के खेल शिक्षक श्री चौरसिया ने

Advertisement

(छिन्दवाडा) स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सागर संभाग में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में 37 राज्यों के 500 खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर्स ने भाग लिया।  स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा पीएम श्री एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में कार्यरत क्रीड़ा प्रभारी राकेश चौरसिया को तकनीकी ऑफिशियल्स नियुक्त किया गया था।

   उल्लेखनीय है कि श्री चौरसिया द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत सफलतापूर्वक संचालन के साथ ही भारतीय दल चयनकर्ता के रूप में भारतीय शालेय बैडमिंटन दल का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया पर्यवेक्षक श्री नटवर सिंह, संयुक्त संचालक सागर संभाग श्री एस.पी.बिसेन, सहायक संचालक श्री मनीषा अलेक्जेंडर, डीएसओ श्री संजय दादर, डीपीआई भोपाल प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में श्री राकेश चौरसिया को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डीईओ श्री जी.एस.बघेल, प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव, बीईओ श्री अशरफ अली सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों सहित खेल शिक्षकों, जिला बैडमिंटन संघ सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें