शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(कटनी)  एमएसएमई उद्यमिता विकास केंद्र कटनी के द्वारा शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम का शुभारंभ प्रचारक इंद्र कुमार तथा स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी नवीन गौतम द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी ने किया। यह प्रशिक्षण उद्यमिता विकास केंद्र के सार्थक सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थित रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें