पीएम श्री शासकीय हायर सेकेण्‍डरी विद्यालय खलवारा बाजार कैमोर मे बैगलेस डे आयोजित

(कटनी)  पीएम श्री शासकीय हायर सेकेण्‍डरी विद्यालय खलवारा बाजार कैमोर मे बैगलेस डे का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को विद्यालय से 1 किमी दूर कैमूर की पहाड़ियों की सुरम्य वादियों मे बसे पनिहाई स्थल पर ले जाया गया।

          इस दौरान किसी भी बच्चे व शिक्षकों को मंजिल की जानकारी नही दी गई। इसके लिए कक्षा 9, 10, 11 के 2-2 बच्चों का खोजकर्ता दल बनाया गया और उन्हे कुछ-कुछ दूरियों पर पर्चियां दी गई। जिसमें रास्ते ढूँढने के संकेत दिए गये थे। साथ ही उनके पीछे-पीछे शिक्षक चल रहे थे। इस उत्सुकता में कि आखिर आज हम कहां जा रहे हैं, जब बच्‍चे अपनी मंजिल पर पहुँचे तो सभी के चेहरों पर विजेता और अपूर्व आनंद का भाव परिलक्षित हुआ।

          सभा के बाद प्रतिदिन की तरह कक्षायें लगीं। साउंड सिस्टम पर म्यूजिक भी लगाया गया। शिक्षकों ने बिना किताब एवं बिना बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य किया। यहाँ पर सागौन के सैकडों वृक्ष, पीने के पानी का प्रसिद्ध जल स्रोत आदि के माध्यम से वृक्ष संरक्षण, जल संरक्षण, स्टाप डेम का उपयोग, जीवन मे प्रकृति का महत्व, पर्यटन स्थल पर कचरा नही फैलाना आदि के लिए जागरूक किया गया।

          बच्चों ने बैगलेस डे का भरपूर आनंद लिया एवं खेल-खेल में सभी विषयों का रिवीजन भी किया। सभी बच्चों को भोजन के पैकेट एवं मीठे की व्यवस्था की गई। बैगलेस डे शानदार और यादगार तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे सभी शिक्षकों व बच्‍चों ने आनंद लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें