विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के चोरा ग्राम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिला की मौत

(विजयराघवगढ़) ट्रैक्टर ट्रॉली में दो दर्जन लोग सवार थे जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हुए। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरी चोरा के पास सड़क पर हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए समस्त घायलों को उपचार के लिए विजयराघवगढ़ चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

जानकारी के अनुसार मैहर जिले के ग्राम मंटोलवा निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग मंगलवार को पथ लेकर विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के गुडेंहा गांव आए थे, कार्यक्रम उपरांत बुधवार को समस्त लोग परिवार सहित ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अपने गांव मंटोलावा लौट रहे थे। रास्ते में चोरा ग्राम की घाटी में अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चीख पुकार मच गई। आसपास ग्राम के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना दिए।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रितेश शर्मा के निर्देशन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को विजयराघवगढ़ चिकित्सालय भिजवाया गया जहां से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा आकस्मिक उपचार के बाद तुरंत जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भिजवाया गया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान पूजा सिंगरौल पति कोदू लाल सिंगरौली 31 वर्ष मनटोलवा निवासी की मृत्यु हो गई अन्य लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। वही इस हादसे में घायल सीमा सिगरोल, सुमन सिगरोल, राजकुमारी सिगरोल , चौरसिया बाई, विनायक सिंगरौल, अज्जू सिंगरौल सहित समस्त मंटोलवा निवासी जिला चिकित्सालय में उपचाररत हैं।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें