कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

(सतना) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 दिसम्बर को सतना में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने एसपी हंसराज सिंह के साथ गुरूवार को विभिन्न स्थलों पर तैयारियों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. शशिधर गर्ग, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें