हिरन नदी उद्गम स्थल झोरा झरना में जल संचय अभियान, बोरी बंधान कर किया गया श्रमदान

(सीधी)  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड सीधी की आदर्श ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर-2 में हिरन नदी के उद्गम स्थल झोरा झरना पर वृहद स्तर पर बोरी बंधान एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी छात्रों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, परामर्शदाताओं, नवांकुर संस्था एवं समाजसेवियों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।

यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् संभाग समन्वयक रीवा एवं अतिरिक्त जिला समन्वयक प्रभारी सीधी प्रवीण पाठक के निर्देशन में सेक्टर सीधी की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामगढ़ नम्बर-2 एवं नवांकुर संस्था रश्मि दिव्यांग सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सहभागियों ने जल संचय हेतु बोरी बंधान किया।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामगढ़ नम्बर-2 के अध्यक्ष एवं परामर्शदाता अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” ने जन संवाद करते हुए कहा कि जल संचय से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संकट से होने वाले दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है। इससे जंगल, वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं की सुरक्षा होती है तथा कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।

परामर्शदाता विनय तिवारी ने बताया कि सेक्टर सीधी अंतर्गत नवांकुर संस्था रश्मि दिव्यांग सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं शासन की योजनाओं से आमजन को जोड़ने तथा गांव-गांव जल स्रोतों पर बोरी बंधान कर जल संचय करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में रश्मि दिव्यांग सेवा समिति की अध्यक्ष ज्योति पटेल, सचिव अमृता सिंह, परामर्शदाता विनय तिवारी, अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र”, पूजा पाण्डेय, अजीत वर्मा, अश्वनी पटेल, प्रस्फुटन समिति रामगढ़ के सचिव प्रवीण शुक्ल, सामाजिक न्याय विभाग से प्रभात शुक्ल, प्रस्फुटन समिति शिवपुरवा नम्बर-1 की अध्यक्ष राजेश्वरी सिंह, सचिव तुलसी विश्वकर्मा, प्रस्फुटन समिति कुकड़ीझर की अध्यक्ष आशा साकेत, प्रस्फुटन समिति रामपुर के अध्यक्ष रामलाल साहू, नगर विकास समिति वार्ड-10 से अंशिका द्विवेदी, विपिन कुमार, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें