मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल इंदौर ग्रामीण में सुनेंगे प्रधानमंत्री जी की मन की बात
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम
(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी 28 दिसंबर रविवार को इंदौर ग्रामीण जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी इंदौर ग्रामीण जिले के सांवेर विधानसभा के मां क्षिप्रा मंडल के बूथ क्रमांक 98 पर प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।

