भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना

कार्यालय के सभी कर्मचारी भाजपा परिवार के सदस्य : हेमंत खण्डेलवाल

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के कर्मचारी श्री जयप्रकाश चौरसिया के निधन का समाचार मिलने पर अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए और दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में लंबे समय से सेवारत श्री जयप्रकाश चौरसिया का शनिवार को निधन की सूचना मिलने पर अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिये। प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी दिवंगत कर्मचारी श्री जयप्रकाश चौरसिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने स्व. जयप्रकाश चौरसिया की सेवाओं की सराहना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्री जयप्रकाश चौरसिया भले ही साधारण पद पर रहे हों लेकिन उनका योगदान असाधारण था। भाजपा संगठन उनके उपचार के दौरान हमेशा मदद की और साथ खड़ा रहा। आगे भी भाजपा उनके परिजनों की चिंता परिवार की तरह करेगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यालय का कोई भी कर्मचारी किसी भी पद पर कार्यरत हो, पार्टी कार्यकर्ताओं की भांति ही भाजपा परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। अंतिम संस्कार में प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें