SBI बैंक परिसर में कियोस्क संचालक से 55 हजार रुपये की लूट

सिंनगौड़ी निवासी सुदर्शन प्रजापति को बनाया गया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा परिसर में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। ग्राम सिंगनगौड़ी निवासी कियोस्क संचालक सुदर्शन प्रजापति के बैग से अज्ञात बदमाशों ने 55 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदर्शन प्रजापति बैंक परिसर में अपने कार्य से संबंधित लेन-देन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मौका पाकर बदमाशों ने उनके बैग को निशाना बनाते हुए उसमें रखी 55 हजार रुपये की राशि पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित द्वारा तत्काल इसकी सूचना विजयराघवगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

दिनदहाड़े बैंक परिसर में हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के नागरिकों एवं बैंक उपभोक्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें