संघ शताब्दी वर्ष: ओरछा धाम से पूजित अक्षत कलश पहुंचे खरगापुर, प्रत्येक मंडल में होगा घर-घर वितरण

Advertisement

(खरगापुर) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन किए जा रहे हैं। योजनानुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतरपुर विभाग द्वारा हिंदू सम्मेलन हेतु प्रभु श्री राम राजा सरकार ओरछा धाम से पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें 27 अक्षत कलश का वेद मंत्रों के उच्चार के साथ पूजन किया गया। ये सभी कलश छतरपुर विभाग के चारों जिला छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी लवकुश नगर के सभी खण्डों में भेजे गए।

इसी क्रम में विभाग केन्द्र से श्रीं अखलेश जैन विभाग कार्यवाह, अमर सिंह जी विभाग कार्यक्रम प्रमुख अक्षत कलश लेकर खरगापुर नगर पहुंचे। अक्षत कलश का पूजन कर कार्यालय में रखा गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक कर सभी मंडलों में अक्षय कलश भेजने की योजना बनाई गई। ये सभी कलश के अक्षत प्रत्येक मंडल के ग्रामों के सभी घरों में वितरण होना है । अक्षत वितरण के उपरान्त जनवरी माह में सभी मंडलों बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन किए जाने हैं। संघ कार्यालय में सभी स्वयंसेवकों और नगर/ खंड सभी ने सम्मिलित होकर योजना बनाई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें