धूमधाम से बनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, माखन मिश्री का लगाया भोग

Advertisement

(विजयराघवगढ़) मां शारदा की धार्मिक नगरी पचमठा धाम में श्री मदभागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथावाचक अचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री की अमृतवाणी से ध्रुव प्रहलाद की कथा कहने के उपरांत कृष्ण जन्मोत्सव की कथा में बताया की दुष्ट दुराचारी कंस के कार्यों से सभी जन दुखी हो रहे थे किंतु जब-जब धर्म की हानि होती है तब असुर अधम और अभिमानी की बढ़ोतरी होती है ऐसे समय में भगवान का मनुष्य रूप में इस पृथ्वी पर प्राकट्य होता है और भगवान सज्जनों का दुख दूर कर पृथ्वी का भार कम करते हैं।

श्री शास्त्री जी ने बताया की कंस की बहन देवकी के विवाह उपरांत जब कंस को मालूम हुआ की देवकी की आठवीं संतान मेरा वध कर देगी, मृत्यु की खबर सुनकर कंस हमेशा व्याकुल रहने लगा इतना ही नहीं वसुदेव देवकी को जेल में डाल दिया और उनके पुत्रों का क्रमशः बध करने की ठान ली। एक के बाद एक करके पुत्रों का वध करने लगा आठबे पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण ने माता देवकी को चतुर्भुज रूप में दर्शन दिया। माता देवकी ने कहा हे भगवान “कीजै शिशु लीला अति प्रिय शीला यह सुख परम अनूपा” देवकी की प्रार्थना सुनकर भगवान बाल रूप में प्रकट हो गए। भगवान श्री कृष्ण के जीवंत झांकी का दर्शन कराया गया।

आचार्य गण द्वारा शास्त्रोक्त विधि से पांचोंपचार पूजन कराया गया। “भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी” स्तुतिकर आरती की गई। माखन मिश्री का भोग लगाया गया। “नंद घर आनंद भयों, तीन लोग जीत लियो की” गूंज पूरे पंडाल में होने लगी। महिलाओं द्वारा तरह-तरह की लाडले मंगल गीत गाए गए। उपस्थित सिद्धार्थ जनों को माखन मिश्री मेवा मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मनीषदेव मिश्रा, उदयराज सिंह चौहान, जयवंत सिंह चौहान, प्रमोद मिश्रा, हरीश दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, शिवकुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त राजा उरमलिया, अरविंद बधाईयां, श्रीराम सोनी मंडल अध्यक्ष, सोनू दुबे, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष मंजूलता बर्मन, रोहित मिश्रा, जयशंकर उरमालिया, कामता गुप्ता, पत्रकार पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, सोनू शर्मा, राजेश दुबे, संत कुमार विश्वकर्मा, दीपक कछवाह,अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, हंसराज सिंह, विकास दत्त मिश्रा, श्रीमती राजनी मिश्रा, श्रीमती वर्षा चतुर्वेदी, श्रीमती राधा मिश्रा, वेदांश मिश्रा, अनन्या मिश्रा, शिवराम गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, राजेंद्र पाटकर, राकेश पांडेय, बेटन गौतम, सैकड़ो भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें