अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा का निर्वाचन हुआ संपन्न
(खरगापुर) अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा का निर्वाचन संपन्न हुआ। खरगापुर नगर से पन्नालाल असाटी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल असाटी राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंदकांत नायक मड़ावरा निर्वाचित हुए।
खरगापुर एवं क्षेत्रीय समाज बंधुओ में खुशी का माहौल छाया रहा। असाटी समाज बंधुओ द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी खरुआ सरकार मंदिर में सुंदरकांड संगीतमय पाठ का आयोजन किया। सुंदरकांड समापन आरती के पश्चात खरुआ मंदिर से बैंड बाजा एवं डीजे के साथ बड़े उत्साह पूर्वक विजय शोभा यात्रा असाटी धर्मशाला तक निकाली गई। निर्वाचित पदाधिकारी का जगह-जगह तिलक लगा कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
विजय शोभा यात्रा में खरगापुर बल्देवगढ़ देरी भानपुरा कोटरा चिनगवा चंदेरी भानपुरा मोने का खैरा हटा सूरजपुर देवरदा बड़ाघाट इमलिया एवं अन्य जगहों से पधारे समाज बंधु एवं मातृ शक्ति के रूप में माताएं बहने सम्मिलित रही। विजय शोभा यात्रा समापन के पश्चात असाटी समाज धर्मशाला में स्वरूचि भोज किया गया।

