मैहर जिले के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी का आज 2 जनवरी जन्मोत्सव

Advertisement

(मैहर) जिला मैहर के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का आज दिनांक 2 जनवरी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर संपूर्ण मैहर जिला की धरा ने नए वर्ष की पूर्व शुभ बेला से जन्मोत्सव मनाना प्रारंभ कर दिया।

ज्ञात हो कि विधायक मैहर के विकास को लेकर दिल्ली गए थे वहां पर कई केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के पश्चात रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्नेही जनों कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया आदि के द्वारा माल्यार्पण से स्वागत, रास्ते में जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल जी द्वारा स्वागत, अमरपाटन के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

आज प्रातःकाल से लेकर रात्रि तक जगह जगह उनका जन्मोत्सव स्नेही जनों के द्वारा मनाया जाएगा। विधायक कार्यालय में 3 बजे से 8 बजे तक जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित है।

रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि वास्तव में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी इतने सरल सहज है कि हर व्यक्ति के साथ सरलता से मिल जाते है। मा शारदा माता सदा उनका जीवन दीर्घायु रखे, वह सदा मैहर के विकास के लिए तत्पर रहे ऐसी कामना जिला मैहर की देव तुल्य जनता जनार्दन कर करती है। मैहर विधायक जी को जन्मदिन के इस पुनीत अवसर पर संपूर्ण जिला भाजपा के एक एक जमीनी कार्यकर्ताओं मैहर की धरा के सभी स्नेही जनों की ओर से कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं। जन्मदिन मंगलमय हो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें