अंकित ज्वेलर्स लूटकांड के खुलासे की मांग, सोनार समाज संगठन ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
(चुरहट) राष्ट्रीय सोनार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में तथा जिला प्रभारी सीधी चेतमणि सोनी एवं सराफा मंडल अध्यक्ष रीवा सुधीर सोनी के तत्वाधान में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अंकित ज्वेलर्स, पटपरा (सीधी) में हुई लूट की घटना के संबंध में उप महानिरीक्षक पुलिस, रीवा (म.प्र.) को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों के शीघ्र नाम उजागर कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान उप महानिरीक्षक पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर अपराधियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी एवं सोनी समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से सुखनंदन सोनी (चुरहट), राधिका सोनी (बडखरा), शंकर सोनी (चुरहट), महावीर सोनी (सीधी), सुरेश सोनी (चुरहट), वीरेंद्र सोनी (पटपरा), मिश्रीलाल सोनी (पटपरा, सीधी), पुष्पेंद्र सोनी (चुरहट), धनेश सोनी (हटवा) सहित सोनी समाज के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
संगठन ने प्रशासन से सराफा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
