नायब तहसीलदार चुरहट का विदाई सम्मान समारोह भव्यता और भावनाओं के संग हुआ संपन्न

(चुरहट/सीधी) चुरहट तहसील में विगत तीन वर्षों से पदस्थ रहे नायब तहसीलदार राम प्रताप सोनी के सम्मान में आज एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

31 दिसंबर 2025 को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आयोजित यह कार्यक्रम अवध पैलेस चुरहट में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी एसडीएम चुरहट शैलेश द्विवेदी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश शुक्ला तहसीलदार गोपाल बनास सीधी, आशीष मिश्रा तहसीलदार रामपुर नैकिन, साक्षी गौतम एवं सुषमा रावत तहसीलदार चुरहट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में श्री सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और लगनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारी से हर कर्मी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने प्रभु श्रीराम के अनुज भरत और लक्ष्मण के उदाहरण के माध्यम से श्री सोनी के सेवाभाव को रेखांकित किया, जिससे पूरा सभागार भावुक हो उठा।

इस अवसर पर श्री सोनी को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में श्री सोनी की सरल कार्यशैली, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की।

वहीं स्वयं श्री राम प्रताप सोनी ने अपने उद्बोधन में चुरहट तहसील में बिताए गए पलों को सुंदर पंक्तियों और मार्मिक गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं।

इस कार्यक्रम के आयोजक रहे पटवारी विनोद दुबे, दिनेश रोशन शुक्ला, अजीत तिवारी, दीपक तिवारी, ध्रुव शुक्ला, के.डी. केवट, के.के. पांडे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक पांडे, दयाशंकर द्विवेदी, संजय पांडे, मणिराज सिंह, सुशील सिंह, तहसील कार्यालय एवं निर्वाचन शाखा से आशीष सिंह, राजेश पटेल, श्रीमती रमा पांडे, एकता मिश्रा, अर्चना पटेल सहित समस्त तहसील स्टाफ, पटवारी, चौकीदार एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

चुरहट तहसील को एक कर्मठ, संवेदनशील और अनुशासित अधिकारी की सेवाएं भले ही अब न मिलें, लेकिन श्री राम प्रताप सोनी की कार्यशैली और यादें लंबे समय तक सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
RPKP INDIA NEWS
   चुरहट (सीधी)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें